BOX OFFICE: दो हफ्ते में ब्लॉकबस्टर- राजकुमार राव की 100 करोड़ी फिल्म का तहलका
राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर लिये हैं। और यह 2018 की छठी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। फिल्म ने दो हफ्ते में 95 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, यह 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में भी शामिल है। खास बात है कि यह राजकुमार राव की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
20 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 95.50 करोड़ तक की धमाकेदार कमाई कर ली है। जबकि वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस पर यह 130 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म के कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया है।

फिल्म भारत में 1770 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई थी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। यह राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications