BOX OFFICE: राजकुमार- श्रद्धा की 'स्त्री' का पहला हफ्ता- 7 दिनों तक धमाकेदार कमाई
राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। और फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। बता दें, फिल्म ने महज एक हफ्ते में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। इतना ही नहीं, बल्कि स्त्री 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी टॉप 5 पर आ चुकी है।
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 4'- राजस्थान में शूटिंग शुरु
खास बात है कि वीकेंड के बाद भी फिल्म के कलेक्शन में कोई खास कमी नहीं दिखी। दर्शकों को फिल्म का कंटेंट बेहद पसंद आ रहा है। स्त्री एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है। यह राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म होगी।

खास बात है कि अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म महज 20 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, 4 दिनों में ही फिल्म ने बजट से दुगुनी कमाई कर ली। फिल्म 150 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमा चुकी है। स्त्री की सफलता से साफ दिखता है कि अब दर्शकों को स्टारडम नहीं बल्कि कंटेंट चाहिए।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में किन फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है-


Click it and Unblock the Notifications