..................... Rajkummar Rao and Shraddha Kapoor starer film Stree worldwide collection - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: पांचवें हफ्ते भी ताबड़तोड़ कमाई, 100 करोड़ पार, अब बनाया नया रिकॉर्ड

इन दिनों बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सातवें आसमान पर हैं। ये सुपरस्टार्स हैं राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर, इनकी फिल्म स्त्री हर दिन बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ रिकॉर्ड्स बना रही है। भारत में जबरदस्त कमाई के साथ-साथ ये फिल्म दुनिया भर में भी करोड़ो का बिजनेस कर चुकी है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक करीब 162.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। स्त्री पहले ही बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

[Shock: अक्षय कुमार नहीं थे 500 करोड़ी फिल्म की पहली पसंद, हॉलीवुड एक्टर ने किया Reject]

20 करोड़ के बजट में बनी अमर कौशिक की इस हॉरर कॉमेडी ने अकेले भारत में ही 120 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके अलावा फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी 12 करोड़ रुपये अब तक बटोरे हैं। स्त्री राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के साथ-साथ इस साल की छठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। शायद यही कारण है कि मेकर्स स्त्री के सीक्वल की प्लानिंग कर रहे हैं।

rajkummar-rao-shraddha-kapoor-starer-film-stree-worldwide-collection

स्त्री से पहले 8 महीनों में बॉलीवुड की पांच फिल्में ब्लॉकबस्टर की श्रेणी में शामिल थी। पद्मावत से धमाकेदार शुरुआत के बाद लगभग हर महीने एक फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ली है। जबकि पद्मावत और संजू.. दो फिल्मों ने 300 करोड़ क्लब में कदम रख दिया है। 2018 बॉक्स ऑफिस के मामले में अब तक काफी शानदार रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X