BOX OFFICE: राजकुमार- श्रद्धा की 'स्त्री' का तहलका- चौथे दिन भी धमाकेदार कमाई- सुपरहिट
राजकुमार राव- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। महज चार दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। बता दें, फिल्म ने जहां वीकेंड तक 32 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, पहले सोमवार को भी फिल्म ने 8 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है। यानि की फिल्म ने महज 4 दिन में 41.97 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
अजय देवगन की बॉयोपिक फिल्म 'तानाजी' में इस सुपरस्टार की एंट्री
खास बात है कि फिल्म महज 20 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, 4 दिनों में ही फिल्म ने बजट से दुगुनी कमाई कर ली है। यह 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में शामिल हो चुकी है। बता दें, यह राजकुमार राव की सबसे बड़ी सोलो हिट है। वहीं, श्रद्धा कपूर ने भी लंबे समय के बाद हिट फिल्म का स्वाद चखा है।

स्त्री एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है। जिसकी कहानी के साथ साथ स्टारकास्ट ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। राजकुमार, श्रद्धा समेत सभी कलाकार अपने किरदारों में परफेक्ट थे। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 80-90 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी। फिलहाल फिल्म ने 100 प्रतिशत से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications