Maalik Vs Aankhon Ki Gustaakhiyan: शनाया का डेब्यू पड़ा फीका, बॉक्स पर दहाड़े राजकुमार

Malik Aankhon Ki Gustakhiyan

Maalik Vs Aankhon Ki Gustaakhiyan Box Office Collection: 11 जुलाई को बॉलीवुड में दो बहुप्रतीक्षित फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुईं - राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की 'मालिक' और विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की 'आंखों की गुस्ताखियां'।

दोनों फिल्मों को लेकर पहले से ही दर्शकों में अच्छा खासा बज था। हालांकि, इन फिल्मों को हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'सुपरमैन' से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन कैसा प्रदर्शन किया।

'मालिक' की कमाई में हल्की बढ़त

राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की गैंगस्टर ड्रामा 'मालिक' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। अब दूसरे दिन, यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये कमाए, जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन 9 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड की दुनिया में एक आदमी के ताकतवर बनने के सफर को दिखाती है। फिल्म में राजकुमार और मानुषी के अलावा, प्रोसेनजीत चटर्जी, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला, सौरभ सचदेवा, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, राजेंद्र गुप्ता और बलजिंदर कौर जैसे अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

'आंखों की गुस्ताखियां' की धीमी शुरुआत

दूसरी ओर, विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी धीमी गति से चल रही है। फिल्म ने पहले दिन 0.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्का सुधार देखने को मिला और शनिवार को यह आंकड़ा 0.43 करोड़ रुपये तक पहुंचा। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 0.73 करोड़ रुपये हो पाया है। यानि दो दिनों में ये फिल्म एक करोड़ के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है।

फिल्म की कहानी एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसमें एक सिंगर है, जिसका नाम जहान है जो देख नहीं पाता और सबा है जो अपनी अगली फिल्म में ब्लाइंड कैरेक्टर निभाना चाहती है और इसके लिए वो आंखों में पट्टी बांधकर ब्लाइंड होना एक्सपीरिएंस करने की कोशिश करती है ताकि है। फिल्म में जैन खान दुर्रानी भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है और उन्होंने इस रोल में खुद को साबित करने की कोशिश की है।

More from Filmibeat

Read more about: rajkummar rao vikrant massey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X