अगर मैं केवल बॉक्स ऑफिस जोड़ने लगूंगा तो फिल्में कब करूंगा!
राजकुमार राव के लिए 2017 शानदार साल रहा। बरेली की बर्फी, न्यूटन, ट्रैप्ड, शादी में ज़रूर आना ने उन्हें साल का बेस्ट एक्टर बनाया। इस साल भी शुरूआत राजकुमार राव की तारीफों के साथ ही हुई। उनकी फिल्म ओमेर्टा ने लोगों को दहला दिया। अब राजकुमार राव स्त्री के साथ बॉक्स ऑफिस का सुख भी चख रहे हैं।
उन्होंने पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि मैं हमेशा अपनी लिमिट को आगे ढकेलने की कोशिश करता हूं। पिछली बार से बेहतर करने की कोशिश करता हूं। अगर मुझे कहानी अच्छी लगी तो मैं तुरंत फिल्म के लिए हां कर देता हूं। मैं इस मामले में केवल दिल की सुनता हूं।

बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म कितना कमाती है अगर हर समय यही देखा जाए तो फिर मैं काम कैसे करूंगा। कितनी कमाई हुई, होगी कि नहीं होगी ये सब मैं नहीं सोचता।
इससे पहले भी कई बार बॉक्स ऑफिस पर बात करते हुए राजकुमार राव ने कह चुके हैं कि फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर सफल होना किसी के हाथ में नहीं होता। मेरी फिल्में सफल होती हैं, घाटे में नहीं जाती, मैं इससे खुश हूं। लोग मेरे अभिनय की, मेरे काम की तारीफ करते हैं, मुझे उससे संतुष्टि मिलती है। मैं बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ कमाने के लिए फिल्में नहीं करता हूं।
राजकुमार राव के आने वाले प्रोजेक्ट भी काफी दिलचस्प हैं। जानिए उनकी अब तक की करियर बेस्ट फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
