अक्षय कुमार की हाउसफुल 4, दिवाली पर होगा 2 बिग क्लैश, Box office पर कांटे की टक्कर !
'मिशन मंगल' की 100 करोड़ की सफलता के बाद अक्षय कुमार 'हाउसफुल 4' के साथ दिवाली पर आ रहे हैं। इस बार 'हाउसफुल' से करोड़ों की कमाई करना अक्षय के लिए आसान नहीं होगा। मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 को राजकुमार राव कांटे की टक्कर देने आ रहे हैं।
आपको बता दें कि राजकुमार राव स्टारर 'मेड इन चाइना' दिवाली पर रिलीज हो सकती है। दो बार ये फिल्म अपनी रिलीज डेट को आगे बढ़ा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मेड इन चाइना' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन 'मिशन मंगल' और 'बाटला हाउस' से टकराव होने के कारण इसे टाल दिया गया।

दोबारा ये फिल्म 30 अगस्त को दिखाने का फैसला लिया गया था जो कि प्रभास की 'साहो' के कारण बदल दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे सीधा दिवाली पर रिलीज करेंगे। फिलहाल, ये फैसला मेकर्स के लिए काफी घाटे का साबित हो सकता है। दिवाली पर एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतिक्षित फिल्में आ रही हैं। यहां देखिए खास रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications