तीन हफ्तों में 100 करोड़ी बन गई फिल्म, सुपरस्टार की लग गई लॉटरी, जानें रिपोर्ट
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म स्त्री हर दिन नए रिकॉर्ड्स कायम कर रही है। बीते दिनों स्त्री इस साल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनी थी। वहीं अब इस साल 100 करोड़ में शामिल होने वाली फिल्मों में 'स्त्री' 9वीं फिल्म बन गई हैं। शनिवार को 3.76 करोड़ की कमाई के साथ स्त्री की कुल कमाई अब 101 करोड़ तक पहुंच गई।
[29Years: दो सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर फिल्म, एक्शन के दौर में रोमांस का Dhamaka]
बता दें कि ये फिल्म महज 20 करोड़ के छोटे से बजट पर तैयार की गई और ताबड़तोड़ कमाई के साथ आए दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। जबकि वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस पर यह 130 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस हॉरर- कॉमेडी फिल्म के कंटेंट को लोगों ने खूब पसंद किया है।

फिल्म भारत में 1770 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। पहले दिन से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई हुई थी। खास बात ये भी है कि ये राजकुमार राव की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। तो इसी बात पर आगे जानें इस साल की 8 बड़ी 100 करोड़ी फिल्मों की पूरी लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications