पेट्टा हिंदी BOX OFFICE: सिंबा और उरी के बीच फंस गई रजनीकांत की फिल्म- ओपनिंग कलेक्शन
रजनीकांत और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म पेट्टा शुक्रवार को हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म का साउथ में तो जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। लेकिन फिलहाल उत्तर भारत में फिल्म तेजी नहीं पकड़ पाई है। सिंबा और उरी के बीच पेट्टा को हिंदी में ज्यादा दर्शक नहीं मिल रहे हैं। हिंदी में फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 1 करोड़ की कमाई की है।
कार्तिक सुब्बाराज की यह फिल्म फुल रजनीकांत मसाला फिल्म ज्यादा है। जाहिर है रजनीकांत फैंस के लिए यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फैंस एक बार फिर रजनीकांत को उसी रूप में देखेंगे जिसके लिए वह फेमस हैं। फिल्म में कॉमेडी और रजनीकांत के जोरदार डायलॉग्स और स्टाइल देखने को मिलेगा।

फिल्म की कहानी काली (रजनीकांत) की है, जो बतौर वॉर्डन एक कॉलेज हॉस्टल ज्वॉइन करता है। वह मजेदार तरीके से वहां चीजों को अपने हिसाब से बदलता है। जल्द ही परिस्थितियां तब बदलती हैं जब काली का सामना उत्तर प्रदेश के एक पॉलिटिशन सिंघार सिंह (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और उसके बेटे जीतू (विजय सेतुपति) से होता है।
बहरहाल, पेट्टा ने अब तक तमिलनाडु में 27.36 करोड़, कर्नाटक में 4.30 करोड़, केरल में 2.25 करोड़ और ओवरसीज में 24 करोड़ की कमाई कर चुकी है। रजनीकांत की यह फिल्म दो दिनों में 65 करोड़ तक का कलेक्शन कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











