Jailer Box Office Occupancy: तहलका मचा रही है रजनीकांत की फिल्म, 70 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी

Jailer Box Office Day 1 Occupancy: मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर सिनेमाघरों में आ गई है और तहलका मचा रही है। फैंस ढ़ोल, नगाड़ों के साथ अपने स्टार का स्वागत कर रहे हैं। फिल्म को देखने की होड़ लगी हुई है। जिसका नतीजा यह है कि फिल्म ने मॉर्निंग शोज में धमाकेदार ऑक्यूपेंसी दर्ज की है।
फिल्म को लेकर साउथ में क्रेज ऐसा है.. कि तमिलनाडु और कर्नाटक में कई कंपनियों ने छुट्टी घोषित कर दी है। कर्मचारियों को फिल्म देखने के लिए टिकट बांटे गए हैं। बता दें, मेगास्टार रजनीकांत ने इस फिल्म के साथ लगभग दो सालों के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
70 प्रतिशत से ऊपर की ऑक्यूपेंसी
ट्रेड पंडितों की मानें तो, जेलर ने पूरे देश में तमिल वर्जन में 71-74% की ऑक्यूपेंसी दर्ज करके बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। वहीं, तेलुगु वर्जन में भी, शुरुआत बहुत बड़ी है। यहां सुबह के शो में लगभग 65% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। दोपहर के शोज की रिपोर्ट भी मजबूत है। वहीं, शाम के शो में और बढ़ोतरी हुई है।
भारी भरकम बजट पर बनी है फिल्म
खास बात है कि फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी पॉजिटिव है। लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं रजनीकांत का क्रेज तो चरम पर है ही। कोई शक नहीं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करने वाली है। गौरतलब है कि रजनीकांत की जेलर 225 करोड़ के बजट में बनी है। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्नाह और विनायकन सहित और कई स्टार कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











