तान्हाजी vs छपाक vs दरबार- रजनीकांत ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तगड़ा कलेक्शन
इस हफ्ते तीन बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज़ हुई हैं- तान्हाजी, छपाक और दरबार। जहां अजय देवगन की तान्हाजी और दीपिका पादुकोण की छपाक उत्तर भारत में शानदार प्रदर्शन दे रही हैं। वहीं, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार ने दक्षिण भारत में तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने पूरे भारत में कुल 36 करोड़ की ओपनिंग दी है। बता दें, फिल्म गुरुवार यानि की 9 जनवरी को रिलीज हुई थी। यह चार भाषाओं में रिलीज हुई है- तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी। सिर्फ तमिल में ही फिल्म ने 18 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन दे दिया है।

फिल्म दरबार में रजनीकांत, सुनील शेट्टी, नयनतारा, प्रतीक बब्बर मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म में रजनीकांत कड़क पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं, जो मुंबई शहर में चलने वाले ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए मिशन पर निकलते हैं। रजनीकांत की इस फिल्म को ए आर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है।


Click it and Unblock the Notifications