Box Office: रजनीकांत की 'दरबार' का जलवा, 150 करोड़ के साथ अजय देवगन की 'तानाजी' को झटका
रजनीकांत की दरबार और अजय देवगन की तानाजी द अनसंग वॅारियर में कमाई की रेस शुरू है। हालांकि दरबार को कमाई का फायदा तमिलनाडू, तेलगांना के साथ दक्षिण भारत में कमाई का पूरा फायदा मिल रहा है।
वहीं तानाजी महाराष्ट्र के साथ हिंदी भाषा शहरों में काफी लाभ मिल रहा है। मेट्रो सिटीज के साथ मल्टीपलेक्सेस और छोटो जगहों पर सिंगल स्क्रीन्स पर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दर्शकों की मिल रही है।

इन दोनों फिल्मों के बीच विदेश में दरबार ने 150 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। इस बीच तानाजी अपनी पकड़ बनाते हुए देश में 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है। तानाजी ने 15.10 करोड़ के साथ अपनी ओपनिंग की थी। जो कि अब रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दरबार के 200 करोड़ पार करने की उम्मीद की जा रही है।
यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications











