Coolie vs War 2 BOC: ऋतिक रोशन या रजनीकांत किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी, किसकी फिल्म करेगी 100 करोड़ पार

War 2 Vs Coolie Box Office Collection: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं- राजनीकांत की 'कूली' और ऋतिक रोशन की 'वॉर 2'। इस साल का ये सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश माना जा रहा है। आमतौर पर ऐसी टक्कर का असर कमाई पर पड़ता है, लेकिन इस बार दोनों फिल्मों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया है।
दोनों फिल्मों में जबरदस्त एक्शन और दमदार स्टारकास्ट है। 'कूली' में राजनीकांत के साथ नागार्जुन, आमिर खान जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं, वहीं 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं।
पहले दिन की कमाई में कौन आगे?
'कूली' की कमाई: इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के मुताबिक, लोकाश कनगराज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की।
'वॉर 2': अयान मुखर्जी की डायरेक्टेड इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर ने 52.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
पहले दिन के आंकड़ों के अनुसार, 'कूली' ने लगभग 12.5 करोड़ रुपये ज्यादा कमाकर बढ़त बनाई।
आपको बता दें, 'कूली' का अनुमानित बजट 350 करोड़ रुपए बताए जा रहे हैं। इस फिल्म की स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमे राजनीकांत, नागार्जुन, श्रुति हासन, पूजा हेगड़े, सथ्याराज, रचिता राम और कैमियो में आमिर खान। फिल्म की कहानी में बात करें इसमें देवा (राजनीकांत) अपने दोस्त की मौत के रहस्य को सुलझाने निकलता है।
'वॉर 2' का अनुमानित बजट 400 करोड़ रुपए है। इस फिल्म की स्टारकास्ट पर नजर डालें तो इसमें- ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर, कियारा आडवाणी, अशुतोष राणा, अनिल कपूर, और पोस्ट-क्रेडिट सीन में बॉबी देओल। इस फिल्म की कहानी सीक्रेट एजेंट कबीर धालीवाल पर देश से गद्दारी का आरोप लगता है और उसका बैचमेट विक्रम उसे ढूंढने का मिशन लेता है।
कुल मिलाकर
'कूली' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़त बना ली है, खासकर तमिल बेल्ट में इसकी जबरदस्त पकड़ है। वहीं, 'वॉर 2' को हिंदी और साउथ के मिलेजुले दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लंबे वीकेंड के चलते दोनों फिल्मों की कमाई में और तेजी आने की उम्मीद है।
अगले कुछ दिनों में ही तय होगा कि इस साल की सबसे बड़ी हिट का ताज किसके सिर सजता है- थलाइवा राजनीकांत या ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन?


Click it and Unblock the Notifications











