Coolie BOC: रजनीकांत की 'कूली' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, लेकिन एक हफ्ते में निकली हवा, सातवें दिन बस इतनी कमाई

Rajinikanth Coolie Box Office Collection 1st Week: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। लेकिन पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। शानदार ओपनिंग के बाद हर दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले हफ्ते में लगभग ₹222.5 करोड़ कमाए। बुधवार (20 अगस्त) यानी सातवें दिन फिल्म की कमाई घटकर सिर्फ ₹6.50 करोड़ रह गई।
पहले दिन बनाया नया रिकॉर्ड
'कूली' ने पहले दिन ₹65 करोड़ की कमाई की, जो रजनीकांत के करियर का सबसे बड़ा ओपनिंग डे रहा। एडवांस बुकिंग और फैंस की दीवानगी के कारण तमिलनाडु में कई शो हाउसफुल रहे।
दूसरे दिन (15 अगस्त, छुट्टी): फिल्म ने कमाए ₹54.75 करोड़।
तीसरे दिन (शनिवार): कलेक्शन गिरकर रह गया ₹39.50 करोड़।
चौथे दिन (रविवार): कमाई हुई ₹35.25 करोड़।
पांचवें दिन (सोमवार): वर्किंग डे आते ही कलेक्शन गिरकर ₹12 करोड़ हो गया।
छठे दिन (मंगलवार): और कम होकर रह गया ₹9.50 करोड़।
सातवें दिन (बुधवार): फिल्म ने सिर्फ ₹6.50 करोड़ कमाए।
350 करोड़ का बजट, आगे का सफर मुश्किल
हालांकि पहले हफ्ते में ₹200 करोड़ से ज्यादा की कमाई किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन 'कूली' का बजट करीब ₹350 करोड़ बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि फिल्म को सेफ ज़ोन में आने के लिए कम से कम इतनी कमाई भारत में करनी होगी।
दूसरा हफ्ता तय करेगा किस्मत
अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या रजनीकांत का स्टारडम फिल्म की गिरती कमाई को रोक पाएगा या फिर 'कूली' का ग्राफ और नीचे जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











