BOX OFFICE: दुनियाभर में 2.0 का तहलका- 7 दिनों में 500 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन
Recommended Video

अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो चुका है। फिल्म ने 7 दिनों तक शानदार कमाई की है। बता दें, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि भारत में सिर्फ हिंदी वर्जन ने ही 130 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है।
बता दें, शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 600 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनी है। लिहाजा, दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई के बावजूद फिल्म अब तक हिट की श्रेणी में नहीं आई है। हालांकि निर्माता ने फिल्म की सैटेलाइट, डिजिटल, म्यूजिक.. सभी राइट्स लगभग 350 करोड़ तक में बेचे हैं। लिहाजा, फिल्म कुल मिलाकर अब प्रॉफिट कमा रही है।

उम्मीद कर सकते हैं कि 2.0 दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी। फिलहाल इस लिस्ट में सबसे ऊपर आमिर खान की दंगल और राजामौली की बाहुबली 2 है। 2.0 आने वाले दिनों में 1000 करोड़ क्लब तक पहुंच पाती या नहीं.. देखना दिलचस्प होगा।
बहरहाल, यहां जानें वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications