Box Office Record: 400 करोड़ी फिल्म की रिलीज पर हुआ था छुट्टी का ऐलान, ₹4500 में बिके टिकट

Rajinikanth Coolie Box Office Record: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों को लेकर उनके फैंस हमेशा बहुत उत्साहित रहते हैं। उनकी नई फिल्म आते ही सिनेमाघरों में भीड़ लग जाती है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मच जाता है।
हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने भी ऐसा ही माहौल बना दिया। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई और इसे देखने के लिए फैंस में जबरदस्त जोश देखने को मिला। फिल्म की रिलीज किसी त्यौहार से कम नहीं लगी।
रजनीकांत के 50 साल पूरे होने पर कई कंपनियों ने खास तरीके से जश्न मनाया। एक कंपनी ने तो 14 अगस्त को अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी का ऐलान कर दिया और साथ ही मुफ्त फिल्म टिकट भी बांटे। सोशल मीडिया पर जारी नोटिस में कंपनी ने लिखा - "हमने रजनीकांत की नई फिल्म 'कुली' की रिलीज पर छुट्टी घोषित की है ताकि हमें छुट्टी के ज्यादा अनुरोध न मिलें। हम रजनीकांत के 50वें साल का जश्न अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भोजन दान कर, मिठाइयाँ बांटकर और वर्कर्स को मुफ्त टिकट देकर मना रहे हैं।"
यह छुट्टी चेन्नई, बैंगलुरु, त्रिची, तिरुनेलवेली, चेंगलपट्टू, मट्टुथवानी और अरापलायम समेत कई जगहों की शाखाओं में लागू रही। यहां तक कि सिंगापुर की एक कंपनी ने भी अपने तमिल कर्मचारियों को फिल्म देखने के लिए पेड लीव दी।
चेन्नई के थिएटरों में टिकटों की कीमतें बहुत बढ़ गईं। कुछ जगह टिकट ₹600 से ₹1000 तक मिले, जबकि कुछ प्रीमियम सीटों के टिकट ₹4500 तक पहुंच गए। एक फैन ने बताया कि पहले शो के लिए ऐप्स पर टिकट मिलना लगभग असंभव हो गया था।
फिल्म की रिलीज का दिन रजनीकांत के फैंस के लिए एक उत्सव जैसा बन गया। फैंस ने चैरिटी, मुफ्त टिकट बांटने और सामाजिक सेवाओं के ज़रिए अपने हीरो के प्रति प्यार दिखाया।
केरल और कर्नाटक में फिल्म की पहली स्क्रीनिंग सुबह 6 बजे से शुरू हुई, जबकि तमिलनाडु में स्थानीय नियमों के कारण पहला शो सुबह 9 बजे शुरू हुआ।
फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, सत्यराज, आमिर खान, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और श्रुति हासन जैसे बड़े सितारे भी नजर आए।
'कुली' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और रजनीकांत के 50 साल के फिल्मी सफर को फैंस ने बड़े त्यौहार की तरह मनाया।


Click it and Unblock the Notifications











