रजनीकांत का BOX OFFICE ओपनिंग धमाका- कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में छप्पर फाड़कर कमाई
अक्षय कुमार- रजनीकांत की फिल्म 2.0 में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 75-80 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया है। लेकिन दक्षिण राज्यों में फिल्म का कहर साफ दिखा है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु में फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
रजनीकांत साउथ फिल्मों के मेगास्टार हैं और उनके फैन फॉलाइंग जबरदस्त है। शायद ही भारत में किसी स्टार की ऐसी फैन फॉलोइंग देखी गई है। फैंस फिल्म शुरु होने से पहले रजनीकांत के पोस्टर को दूध से नहाकर पूजा तक करते हैं। ऐसे में जाहिर है फिल्म को दक्षिण में बंपर ओपनिंग मिलने की पूरी उम्मीद थी।

चूंकि फिल्म गुरुवार को बिना किसी छुट्टी वाले दिन रिलीज हुई है। इसीलिए आंकड़ा थोड़ा कम रहा है। लेकिन आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में फिल्म ने बेहतरीन कमाई की। केरल में फिल्म 4.25 करोड़ की कमाई की है, आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना में 19 करोड़.. जबकि कर्नाटक में लगभग 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। चेन्नई में फिल्म 2.64 करोड़ की कमाई के साथ आज तक सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications