Box Office: बाहुबली के बाद RRR की बंपर 900 करोड़ कमाई, क्या तोड़ देगी सूर्यवंशी के सारे रिकॉर्ड !
एस एस राजामौली बाहुबली के बाद आरआरआर RRR नए साल में लेकर आ रहे हैं। आरआरआर का धमाकेदार दिलचस्प एक्शन से लबरेज ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आरआरआर का ट्रेलर यह साफ तौर पर बता रहा है कि फिल्म केवल अपने लार्जर दैन लाइफ सिनेमा के लिए नहीं बल्कि एक तगड़ी स्टार कास्ट के कारण भी सिनेमाघर में करोड़ों की कमाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
रामचरण, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट और अजय देवगन के साथ RRR 7 जनवरी 2022 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। आपको बता दें कि आरआर एक पीरियड एक्शन फिल्म है। जिससे कमाई की उम्मीद 300 करोड़ से अधिक की जा रही है। आरआरआर में स्वतंत्रता सेनानी कोमाराम भीम और अल्लूरी सीताराम राजू की कहानी दिखाई गई है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अनुसार RRR ने रिलीज से पहले ही अपनी झोली में 700 करोड़ के करीब की कमाई कर ली है। नॉर्थ इंडियन राइट्स के लिए RRR को 135 करोड़ के करीब की कमाई मिली है। फिल्म का बजट 400 करोड़ के करीब का है। ऐसे में आरआरआर की कमाई कोरोना में सुरक्षा और कड़े नियम को देखते हुए 200 करोड़ के करीब की बताई जा रही है।

आलिया भट्ट और अजय देवगन का फायदा बॉक्स ऑफिस पर
आपको बता दें कि साउथ सिनेमा के साथ हिंदी सिनेमा के कलाकारों को जोड़ कर राजामौली ने इस बार बॅालीवुड की कमाई पर कब्जा जमाने की पूरी तैयारी कर ली है। इसकी वजह यह भी है कि राजामौली की बाहुबली 2 हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म रही है। बाहुबली ने 1810 करोड़ का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर किया था। ऐसे में RRR में आलिया भट्ट और अजय देवगन को शामिल करने पर हिंदी सिनेमा का एक बड़ा दर्शक वर्ग भी RRR की कहानी से खुद को आसानी से जोड़ लेगा।

RRR की 900 करोड़ की कमाई हो चुकी है
RRR हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। फिल्म के तेलुगु राइट्स को 165 करोड़ में बेचा गया है। हिंदी डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बेचे जाने की रिपोर्ट आयी है। इसके साथ कन्नड़, मलयालम और ओवरसीज के सैटेलाइट राइट्स के साथ RRR की पहले ही 890 से 900 करोड़ की कमाई हो चुकी है। ऐसे में असली परीक्षा बॉक्स ऑफिस पर होगी। साल 2021 में केवल सूर्यवंशी ही बॉक्स ऑफिस पर कोविड में सुपरहिट फिल्म होने का खिताब जीत पाई है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट बन सकती है RRR के लिए खतरा
जनवरी में भी कोविड की लहर जारी रहेगी। ऐसे में सिनेमाघर की हालत ठीक वैसी ही रह सकती है जैसे की वर्तमान में है। दूसरी तरफ ओमिक्रॉन वेरिएंट का खतरा भी लगातार भारत में बना हुआ है। कोरोना के नए मामले लगातार सामने आ रहे है। अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का रिकॉर्ड RRR तोड़ पाएगी इसका अंदाजा बॉक्स ऑफिस पर लगाया जा रहा है।

क्या टूटेगा सूर्यवंशी का रिकॅार्ड
सूर्यवंशी में 35 वें दिन भी कमाई का सिलसिला जारी रखा है। भारतीयबॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी की कमाई 194.05 करोड़ के करीब पहुंची है। पहले ही दिन 26.29 करोड़ की बंपर ओपनिंग सूर्यवंशी ने करते हुए साल 2021 में नंबर 1 फिल्म बने रहने का रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ल्ड वाइडबॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी ने 280 करोड़ की कमाई की है। साल 2022 की सबसे पहली और भारतीय सिनेमा की बहुप्रतिक्षित फिल्म RRR के रिकॉर्ड तोड़ की कमाई की उम्मीद ट्रेलर रिलीज के बाद की जा रही है। खास तौर पर साउथ मार्केट से RRR की कमाई 200 करोड़ से पार हो सकती है। ओपनिंग पर RRR की कमाई 30 करोड़ के ऊपर होने की उम्मीद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











