Raja Shivaji Box Office Day 7: रितेश देशमुख की फिल्म ने तोड़ा 'सैराट' का रिकॉर्ड, छा गई शिवाजी
Raja Shivaji vs Sairat Box Office: रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म राजा शिवाजी से ऐसा धमाका किया है जो कि उन्होने कभी किसी हिंदी फिल्म के लिए भी नहीं किया। लीड रोल में नजर आ रहे रितेश देशमुख की इस फिल्म ने 1 मई को लेकर होकर बॉक्स ऑफिस पर कमाल का बिजनेस किया था।

अब 7वें दिन इस फिल्म की कमाई का जो आंकड़ा सामने आया है वो काफी हैरान करने वाला है। फिल्म रुकने का नाम नहीं ले रही है और सबसे प्रसिद्ध मराठी फिल्म सैराट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उससे कहीं ज्यादा कमाई कर ली है। बता दें कि रितेश देशमुख के साथ फिल्म की लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा हैं और कई बॉलीवुड सितारे हैं।
राजा शिवाजी vs सैराट
सैराट ने रिलीज होकर जिस तरह की कमाई की थी उसको लेकर कहा गया था कि ऐसी मराठी फिल्म जल्दी नहीं बनेगी जो कि इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ेगी। लेकिन अब रितेश देशमुख ने कमाल कर दिया है। 100 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है और 7वें दिन तक इसके बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है जो कि सैराट से कई गुना ज्यादा है।
गौरतलब है कि पहले वीक में सैराट ने 25.5 की कमाई की थी और राजा शिवाजी ने अब तक 57.7 करोड़ का कलेक्शन किया है। पहले दिन ही 12.4 करोड़ की ओपनिंग देने वाली ये फिल्म लगातार अच्छी कमाई कर रही है। 7वें दिन फिल्म ने 4.4 करोड़ का बिजनेस किया है। ना सिर्फ महाराष्ट्र में इस फिल्म को पूरे देश में पसंद किया जा रहा है।
दमदार स्टारकास्ट
इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे सितारे भी नजर आए हैं। इसके अलावा सलमान खान ने दमदार कैमियो किया है जो कि काफी हैरान करने वाली एंट्री थी।


Click it and Unblock the Notifications
