..................... Raja Shivaji Box Office Collection Day 8: Ritesh Deshmukh film doing well worldwide - Hindi Filmibeat

Raja Shivaji Box Office: पूरी दुनिया में राजा शिवाजी का धमाका, 8वें दिन की कमाई जानकर नहीं होगा यकीन

Raja Shivaji Box Office Day 8: रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। ये पहली मराठी फिल्म है जो कि इतनी शानदार कमाई वर्ल्डवाइड कर रही है।

Raja Shivaji

ना सिर्फ इंडिया में बल्कि विदेशों में भी इसको पसंद किया जा रहा है। रितेश देशमुख कई सालों से इस प्रोजेक्ट को बनाना चाह रहे थे और फिलहाल 1 मई को फिल्म रिलीज हुई और लगातार अच्छी कमाई।

Also Read
विदेशी पति ने किया सेलिना जेटली का शारीरिक शोषण? एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई FIR, लुकआउट सर्कुलर जारी
विदेशी पति ने किया सेलिना जेटली का शारीरिक शोषण? एक्ट्रेस ने दर्ज करवाई FIR, लुकआउट सर्कुलर जारी

अब फिल्म को लेकर 8वें दिन का कलेक्शन सामने आया है और दूसरे शुक्रवार को जो कमाई हुई है वो काफी शानदार है। ऐसा कहा जा रहा है कि 100 करोड़ में बनी ये फिल्म काफी जल्दी अपने बजट को निकालने में कामयाब होगी।

8वें दिन राजा शिवाजी ने की इतनी कमाई

राजा शिवाजी ने 1 मई को रिलीज होकर करीब 11.35 करोड़ का बिजनेस किया था और ये काफी जबरदस्त ओपनिंग थी किसी मराठी फिल्म के लिहाज से। हालांकि 8वें दिन सिर्फ इंडिया में फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपये कमाई हैं। इसी के साथ इंडिया में इस फिल्म का नेट कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये हो गया है। वैश्विक कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक अच्छी प्रदर्शन करते हुए 66.23 करोड़ रुपये का बेहतरीन कलेक्शन किया है। इसके अलावा फिल्म लगातार चल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि दूसरे शनिवार और रविवार को भी फिल्म अच्छी कमाई करने वाली है। फिल्म रितेश देशमुख कमाल के लग रहे हैं और उनके साथ जेनेलिया भी छा गईं हैं।

तगड़ी स्टारकास्ट

इस फिल्म में मेगास्टार सलमान खान ने कैमियो किया था और ये सबके लिए हैरान करने वाली एंट्री थी। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री, महेश मांजरेकर और फरदीन खान जैसे सितारे भी नजर आए हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को कब तक छूने में कामयाब हो पाती है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X