BOX OFFICE: अजय देवगन की आठवीं 100 करोड़ी फिल्म.. जबरदस्त सुपरहिट एंट्री!
अजय देवगन की फिल्म रेड धीरे धीरे ही सही लेकिन अब 100 करोड़ क्लब के नजदीक पहुंच चुकी है। रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' और टाईगर की 'बागी' के बाद भी रेड ने बॉक्स ऑफिस पर दौड़ जारी रखी। फिल्म ने 98.51 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि इस वीकेंड फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
खास बात है कि रेड अजय देवगन की आठवीं सौ करोड़ी फिल्म होगी। इसी के साथ 100 करोड़ क्लब में अजय देवगन शाहरुख खान को पीछे करने वाले हैं। फिलहाल शाहरुख खान और अजय देवगन दोनों ही 7- 7 फिल्मों के साथ नंबर तीन पर हैं।

वहीं, रेड के सौ करोड़ी बनते ही अजय देवगन अक्षय कुमार के साथ दूसरे नंबर पर होंगे। देखना दिलचस्प होगा कि 2018 में क्या शाहरुख वापस धमाका करेंगे.. या टॉप 3 की लिस्ट से होंगे बाहर! बहरहाल, यहां जानें 100 करोड़ क्लब में कौन कितनी फिल्मों के साथ शामिल है-


Click it and Unblock the Notifications