BOX OFFICE पर दूसरे दिन अजय देवगन की रेड का धमाका, OPENING से तीस पार
अजय देवगन की रेड ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन धमाका किया है। जहां पहले दिन फिल्म ने केवल 10 करोड़ की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन फिल्म ने फुर्ती दिखाते हुए 38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है।
दूसरे दिन फिल्म ने करीब 13 करोड़ की कमाई की है और फिलहाल फिल्म की कुल कमाई हो चुकी है 29 करोड़। फिल्म मिडिल क्लास को अच्छी खासी पसंद आ रही है।

कड़क आईटी ऑफिसर की भूमिका में अजय देवगन काफी जम रहे हैं। वहीं फिल्म में सौरभ शुक्ला ने उनका बखूबी साथ निभाया है।
अजय देवगन के लिए पिछली दीवाली बेहतरीन साबित हुई। गोलमाल अगेन ने शानदार प्रदर्शन किया और अजय देवगन ने बॉक्स ऑफिस पर वापस अच्छे दिन देखे। गोलमाल अगेन ने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की।
अगर रेड नहीं चली तो अजय देवगन, सबसे ज़यादा कमाने वाले सितारों की लिस्ट में से टॉप 10 से बाहर हो जाएंगे। जानिए सुपरस्टार्स की ऑफ्यूपेंसी रिपोर्ट -


Click it and Unblock the Notifications











