Raid 2 BOC Day 1: बॉक्स ऑफिस के सिंघम बने Ajay Devgn, Raid 2 ने पहले दिन की कमाई में मचाया धमाल

Raid 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर छा गए हैं। उनकी नई फिल्म 'Raid 2' ने 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है।
रेड 2 की अच्छी शुरुआत
भ्रष्टाचार और सिस्टम के खिलाफ लड़ाई पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दे रहा है। यही नहीं, रेड 2 ने पिछले महीने रिलीज हुई 'जाट' के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पहले दिन शानदार कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन लगभग ₹17.25 करोड़ की कमाई की, जो 2025 की सबसे मजबूत ओपनिंग्स में से एक मानी जा रही है। पहले दिन फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी में लगातार बढ़त देखी गई सुबह इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी 21.23% थी, दोपहर तक यह प्रतिशत बढ़कर 35.76% हो गया और शाम तक फिल्म की ऑक्यूपेंसी 38.45% हो गई।
इस ग्रोथ से यह साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म की अच्छी वर्ड ऑफ माउथ बनी है और यही वजह है कि इसकी वीकेंड पर और भी अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है।
फिल्म के बारे में
'Raid 2' को डायरेक्ट किया है राजकुमार गुप्ता ने, जो इससे पहले भी रियलिस्टिक और पावरफुल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'Raid' का सीक्वल है, जिसने ईमानदार इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक के किरदार को यादगार बना दिया था।
फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, वाणी कपूर और कुछ नए किरदार भी नजर आ रहे हैं, जो कहानी में और गहराई लाते हैं। पावरफुल बैकग्राउंड म्यूजिक, रियलिस्टिक सेटिंग और ड्रामा ने फिल्म को गहराई दी है, जिससे दर्शकों के साथ-साथ मास ऑडियंस से भी जोड़ा है।
'जाट' को पछाड़ा
'Raid 2' ने रिलीज के पहले दिन ही सनी देओल की हालिया फिल्म 'Jaat 2' को पीछे छोड़ दिया, जिसने केवल ₹9.50 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि, यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनर विक्की कौशल की 'Chhaava' (₹31 करोड़) को पीछे नहीं छोड़ सकी, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म आने वाले दिनों में तेजी पकड़ सकती है।
अब सब की नजर इस बात पर है कि क्या 'Raid 2' अपने पहले पार्ट की लाइफटाइम कमाई ₹103 करोड़ को पार कर पाएगी। फिलहाल तो फिल्म की शुरुआत बहुत ही मजबूत रही है और अगर यही रफ्तार बनी रही, तो यह 2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications