..................... Raid 2 Box Office: Ajay Devgn Movie Raid-2, hit 3 and Retro bumper Box office collection day 10, - Hindi Filmibeat

Box Office Collection: रेड 2 ने दसवें दिन मारी दहाड़, दूसरे शनिवार 'हिट 3' और 'रेट्रो' का ये है हाल

Box Office Collection

Box Office Collection: भारत और पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों के बीच जहां कुछ फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है और IPL मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया है। वहीं अभी भी अजय देवगन की फिल्म रेड 2 सिनेमाघरों में टिकी हुई है। जी हां, रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। बता दें कि फिल्म 10 दिनों में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म का 10वें दिन का रिपोर्ट कार्ड तैयार हो चुका है चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म का पहला पार्ट 16 मार्च 2018 में रिलीज हुआ था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। जिस वजह से फिल्म के दूसरे पार्ट को देखना फैन्स के लिए बहुत ही एक्साइटिंग भरा है। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज ही नहीं हुई है बल्कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मार रही है। जी हां, फिल्म के 10वें दिन के रिपोर्ट कार्ड को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितना अच्छा परफॉर्म कर रही है।

Take a Poll

रेड 2 ने अब तक इतन की कमाई

पहला दिन- 19.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 12 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 18 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 22 करोड़ रुपये
पांचवां दिन-7.5 करोड़ रुपये
छठा दिन- 7 करोड़ रुपये
सातवां दिन- 4.75 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 5.25 करोड़ रुपये
नवां दिन- 5 करोड़ रुपये

वहीं दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन 8 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 108.75 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है। (बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।)

हिट 3 और रेट्रो का ये है हाल
बता दें कि रेड 2 के साथ ही हिट 3 और रेट्रो भी थिएटर में लगी हुई हैं। इन फिल्म का भी कलेक्शन ठीकठाक आ रहा है। बता दें कि हिट 3 ने शनिवार को 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की टोटल कमाई 68.15 करोड़ रुपये हो गई है। और रेट्रो की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को 1.25 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो अभी तक फिल्म ने 55.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Read more about: box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X