..................... Raid 2 Box Office: Ajay Devgn Movie Raid-2 bumper Box office collection day 4 - Hindi Filmibeat

Raid 2 Box Office: वीकेंड पर तेज रफ्तार से भागी अजय देवगन की 'रेड 2', इन फिल्मों के तोड़ दिए रिकॉर्ड

Raid 2 Box Office

Raid 2 Box Office: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। फिल्म का पहला पार्ट 16 मार्च 2018 में रिलीज हुआ था।

यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट ने भी फैन्स का दिल जीत लिया है। फिल्म की कहानी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है। वहीं IMDB पर फिल्म की रेटिंग 8.1 मिली है। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म लोगों को कितनी पसंद आ रही है। और यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

वीकेंड पर फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई
रेड 2 (Raid 2) के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने ओपिनिंग डे पर 19.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 21.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में 70.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म फर्स्ट वीक में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। ( बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है। इस आंकड़े में बदलाव भी हो सकता है।)

रेड 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
अजय देवगन (Ajay Devgn) की कई फिल्म ने अपनी ही फिल्म 'गोलमाल रिटर्न्स', 'सत्याग्रह', 'दृश्यम' और 'थैंक गॉड' को पीछे छोड़ दिया है। वैसे तो रेड 2 को देश भर से प्यार मिल रहा है, लेकिन मुंबई, पूणे, अहमदाबाद, चेन्नई से फिल्म को खास रिस्पांस मिल रहा है।

Read more about: raid 2 box office collection
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X