Raid 2 Box Office: बुलेट की रफ्तार से भागी अजय देवगन की रेड-2, की ताबड़तोड़ कमाई, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Raid 2 Box Office: बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्में रिलीज हो रही हैं। केसरी 2, जाट और सिकंदर की अच्छी कमाई के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा गाड़ने आए हैं अजय देवगन। बता दें कि अजय देवगन की फिल्म रेड लोगों को काफी पसंद आई थी। फिल्म का पहला पार्ट रेड 16 मार्च 2018 में रिलीज हुआ था। वहीं सात साल बाद फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज हुआ है जिसने आते ही धूम मचा दी है।
रेड 2 ने तीसरे दिन किया बंपर कलेक्शन
बता दें कि फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो तीसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों के अंदर 49.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ऐसे शानदार कलेक्शन को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.Com के मुताबिक है।
इन फिल्मों को रेड 2 ने दी मात
अजय देवगन की कई फिल्म आईं, लेकिन उनसे से 'रेड 2' काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। अजय देवगन की पिछली फिल्म की बात करें तो फर्स्ट वीकेंड में 'आजाद' ने 4.05 करोड़ रुपये, 'मैदान' ने 19.55 करोड़ रुपये, 'रेड' ने 41.01 करोड़ रुपये, 'दृश्यम' ने 23.05 करोड़ रुपये 'बोल बच्चन' ने 43.10 करोड़ रुपये और 'सिंघम' ने 31.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अजय देवगन की कई फिल्मों के कलेक्शन की तुलना में 'रेड 2' आगे है, लेकिन अभी भी 'तान्हाजी' की कमाई से काफी पीछे है। अब देखना होगा की फिल्म अपने पहले हफ्ते में कितना कलेक्शन कर पाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











