BOX OFFICE: 'रईस' 15 करोड़ .. तो 'काबिल' देगी लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग!

रईस या काबिल, दोनों फिल्मों में कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस विनर, जानें यहां क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट।

By Neeti

समय आ गया है.. साल 2017 की सबसे पहली धमाकेदार क्लैश का। जहां आमने सामने होंगे सुपरस्टार्स शाहरूख खान और ऋतिक रोशन। शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल 25 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

'शाहरूख, सलमान दोनों ही फेवरिट हैं.. किसी एक का नाम नहीं ले सकता....'

हालांकि यह सभी मानना है कि एक साथ दो बड़ी फिल्मों का रिलीज होना कहीं ना कहीं बॉक्स ऑफिस को नुकसान पहुंचाता है। लेकिन साथ ही उम्मीद की जा रही कि दोनों फिल्में दर्शकों को पसंद आए और धुंआधार कमाई करे।

box office

ट्रेड एक्सपर्ट अक्षय राठी ने पिंकविला से बात करते हुए दोनों फिल्मों की ओपनिंग पर बात की। उन्होंने साफ कहा कि ओपनिंग डे पर कहीं ना कहीं शाहरूख खान को अपनी स्टारडम का फायदा मिलेगा। लेकिन असली कमाई 27 जनवरी के बाद शुरू होगी।

उन्होंने अंदाजा लगाया कि शाहरूख की रईस बॉक्स ऑफिस पर लगभग 15 करोड़ की ओपनिंग दे सकती है। जबकि ऋतिक की काबिल 12 करोड़ तक जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X