BOX OFFICE: 100 करोड़ के करीब पहुंचे शाहरूख.. ऋतिक अब कमाएंगे PROFIT
शाहरूख खान की फिल्म रईस और ऋतिक रोशन की काबिल ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया, जानें यहां।
शाहरूख की रईस और ऋतिक की काबिल.. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों का सफर तय कर लिया है। कहा जा सकता है कि दोनों फिल्में दर्शकों के उम्मीदों पर खरी उतरी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो दोनों फिल्मों ने अपना बजट पार लिया है और अब प्रॉफिट कमा रही है।
रईस VS काबिल: 200 करोड़ी बनते बनते रह गई.. दो बेहतरीन फिल्में.. क्यों!
रईस- काबिल बुधवार को रिलीज हुई थी। लिहाजा, दोनों फिल्मों के पास 5 दिनों का लंबा वीकेंड था। इन पांच दिनों में रईस ने जहां 93.24 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, काबिल 67.46 करोड़ तक पहुंच चुकी है। धीरे धीरे दोनों फिल्में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच रही है।

2017 की धमाकेदार शुरुआत तो हो चुकी है। रईस और काबिल 2017 की पहली दो हिट फिल्में भी बनने को तैयार है। वहीं, अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2 का भी अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। जी हां, इससे साफ है कि रईस और काबिल दोनों फिल्मों के पास कमाने के लिए सिर्फ 9 फरवरी तक का समय है।
यहां जानें दोनों फिल्मों के 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications