#SalmanTalk: ये लोग मेरा और शाहरूख का हाल दिलवाले TYPE कर देते!
सलमान खान सुलतान के प्रमोशन के दौरान खुलकर बोल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रईस और सुलतान के क्लैश पर बात की थी। लेकिन लोग उन्हें कहां छोड़ने वाले हैं। एक बार फिर उनसे यही बात पूछी गई।
इस पर सलमान खान ने कहा कि ये तो अच्छा हुआ कि रईस बनकर तैयार ही नहीं हुई वरना दोनों प्रोड्यूसर अपनी अपनी फिल्म को लेकर ईगो में बैठे थे।
[इसलिए मेरी सुलतान है ब्लॉकबस्टर!]
इन लोगों के घमंड के चक्कर में मेरी और शाहरूख की फिल्मों का कलेक्शन चला जाता। ठीक वैसे ही जैसे कि रोहित शेट्टी की दिलवाले और संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी के साथ हुआ।
हम दोनों को ही अपना कलेक्शन बांटना पड़ जाता जो कि दोनों की ही फिल्मों के लिए अच्छा कहीं से नहीं होता। गौरतलब है किसलमान खान हमेशा से ईद के सुलतान रहे हैं।
[सलमान खान हर ब्रेकअप के बाद बन पाते हैं #BestBoyfriend]
सलमान शायद भूल गए कि 2013 में सलमान खान ने अपनी ईद शाहरूख खान के नाम कर दी और इस साल रिलीज़ हुई थी चेन्नई एक्सप्रेस। और इस फिल्म के रिकॉर्ड को तब तक की सबसे बड़ी ईद रिलीज़ कहा गया जब तक बजरंगी भाईजान रिलीज़ नहीं हुई।
बॉक्स ऑफिस गवाह है कि आज तक शाहरूख के सामने कोई नहीं टिका है -


Click it and Unblock the Notifications