BOX OFFICE: शाहरूख 100 करोड़ पार.. ऋतिक का इंतजार होगा लंबा!
यहां जानें शाहरूख खान की रईस और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। दोनों फिल्में 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।
ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबिल' और शाहरूख खान की फिल्म 'रईस'.. दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई कर रही है। बहरहाल, पहला सोमवार हर फिल्म के लिए काफी अहम होता है। लेकिन इन दोनों फिल्मों ने उसे सफलता के साथ पार कर लिया है।
BOX OFFICE: सलमान खान हैं किंग.. शाहरूख- अक्षय में बराबर की टक्कर!
रईस ने सोमवार को जहां 7 करोड़ के लगभग कमाई की है, वहीं काबिल की कमाई थोड़ी गिरकर 4.5 करोड़ पर आ गई है। खैर, शाहरूख फैंस के लिए जश्न की बात है कि रईस ने 100 करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है। रईस की कुल कमाई है- 100.24.... जबकि काबिल 72 करोड़ तक पहुंच गई है।

रईस और काबिल दोनों ही फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन क्लैश होने की वजह से फिल्मों के कलेक्शन में भारी असर दिखा है। खासकर काबिल की कमाई हर बढ़ते दिन के साथ घटती जा रही है। जबकि काबिल को रिलीज के साथ ही तारीफ पर तारीफ मिली थी।
यहां जानें दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications