BOX OFFICE: शाहरूख की 'रईस'.. जोरदार कलेक्शन.. 150 करोड़ पार!
शाहरूख खान की फिल्म रईस ने वर्ल़्डवाइड 145 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ना सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेश्नल मार्केट में भी धमाकेदार चल रही है। ओवरसीज में दर्शक फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। वैसे भी शाहरूख खान की इंटरनेश्नल फैन फॉलोइंग को कोई अनदेखा नहीं कर सकता।
रईस VS काबिल: 200 करोड़ी बनते बनते रह गई.. दो बेहतरीन फिल्में.. क्यों!
इसी का कमाल है कि फिल्म वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 145 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अकेले UAE में फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। जबकि ओवरसीज का कुल कलेक्शन 45.63 करोड़ है। बता दें, अभी रविवार का कलेक्शन भी जोड़ा जाएगा, जिसके बाद फिल्म 50 करोड़ पार कर सकती है।

कोई शक नहीं कि जल्द ही शाहरूख खान की यह क्राइम ड्रामा 100 करो़ड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। 100 करोड़ क्लब में यह शाहरूख खान की सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले रिलीज शाहरूख की दोनों फिल्में फैन और डियर जिंदगी 100 करोड़ पार नहीं पाई थी।


Click it and Unblock the Notifications