BOX OFFICE: टॉप 10 लिस्ट में शामिल 'रईस'.. शाहरूख खान का धमाका!
फिल्म रईस शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
शाहरूख खान को एक धमाकेदार फिल्म की जरूरत थी और 'रईस' ने उन्हें वही सफलता दी है। जी हां, रईस बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रहा है। 4 दिनों में फिल्म ने 75 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यानि की फिल्म ने अपना बजट निकाल लिया है।
[100 करोड़ के करीब पहुंचे शाहरूख.. ऋतिक अब कमाएंगे PROFIT]
इसके साथ ही शाहरूख खान ने अपनी ही फिल्म माई नेम इज खान, फैन, रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है। रविवार को रईस ने 17.80 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई है- 93.24 करोड़।

काबिल से क्लैश होने के बावजूद रईस बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। और बता दें, 100 करोड़ क्लब में रईस शाहरूख खान की सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले रिलीज फैन और डियर जिंदगी दोनों ही फिल्मों ने 100 करोड़ कमाने से पहले ही दम तोड़ दिया था।
यहां जानें, शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications