राधे श्याम वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 2022 की सबसे बड़ी ओपनर बनी प्रभास की फिल्म, रिकॉर्डतोड़ कमाई
11 मार्च को रिलीज हुई प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' को भले ही समीक्षकों और दर्शकों से निगेटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन ये स्टारडम का जादू है कि फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। राधे श्याम ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 72.41 करोड़ की ओपनिंग की है। और इसी के साथ फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के रिपोर्ट के अनुसार, राधे श्याम ने आंध्र प्रदेश में 37.85 करोड़ की ओपनिंग दी है। बता दें, फिल्म ने यहां 80 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की थी। फिल्म के लगभग सारे शोज हाउसफुल रहे थे। लेकिन बाकी राज्यों में ऐसी स्थिति नहीं दिखी।

फिल्म ने कर्नाटक में 5.02 करोड़, तमिलनाडु में 1.37 करोड़ की कमाई की है। वहीं बाकी राज्यों को मिलाकर फिल्म ने 8.69 करोड़ बिजनेस किया। जबकि ओवरसीज में प्रभास की राधे श्याम ने 19.17 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि की कुल मिलाकर फिल्म ने पहले दिन 72.41 करोड़ का बिजनेस किया है, जो कि शानदार है।

सबसे बड़ी ओपनर
साल 2022 की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग देने वाली टॉप 3 फिल्में हैं-
राधे श्याम- 72.41 करोड़
भीमा नायक- 61.24 करोड़
वलिमै- 59.48 करोड़

ओवरसीज में कमाई
राधे श्याम ओवरसीज में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और यूएसएस में अच्छी ऑक्यूपेंसी दिखाई है। यूएसए में बाहुबली, बाहुबली 2, साहो के बाद प्रभास की इस चौथी फिल्म ने भी 1 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।

200 करोड़ का वीकेंड
फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 72 करोड़ की कमाई कर ली है। लिहाजा, ट्रेड को वीकेंड पर भी बेहतरीन कमाई की उम्मीद है। यदि फिल्म का ट्रेंड बना रहा.. तो अपने पहले वीकेंड ही फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है।

हिंदी में कमाई मुश्किल
हिंदी बेल्ट में राधे श्याम को काफी ठंडा रिस्पॉस मिला है। फिल्म की हिंदी डबिंग ने 4 करोड़ तक की ओपनिंग दी है। वहीं, निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव भी साफ देखा जा सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो हिंदी में फिल्म मुश्किल ने 25 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

हिंदी फिल्मों से मिल रही है टक्कर
खास बात ये भी है कि हिंदी में राधे श्याम को कई फिल्मों से बराबर टक्कर मिल रही है। जहां इसी के साथ रिलीज हुई है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'.. वहीं, पहले से थियेटरों में चल रही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'झुंड' भी अब तक मजबूती के साथ टिकी हुई है।

नहीं चला प्रभास का जादू
कहना गलत नहीं होगा कि हिंदी दर्शकों पर सुपरस्टार प्रभास का जादू नहीं चल पाया। फिल्म कंटेंट के मामले में बहुत ही कमजोर है।फिल्म की कहानी इतनी बिखरी और कमजोर है कि कोई प्रभाव पैदा नहीं करती है।


Click it and Unblock the Notifications











