..................... Radhe Shyam surpasses 150 crore mark on box office worldwide, crosses 100 crore in India, flops in Hindi | राधे श्याम बॉक्स ऑफिस- प्रभास की फिल्म ने पार किया 150 करोड़ का कलेक्शन, हिंदी में रही फ्लॉप - Hindi Filmibeat

राधे श्याम बॉक्स ऑफिस- प्रभास की फिल्म ने पार किया 150 करोड़ का कलेक्शन, हिंदी में रही फ्लॉप

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' का जादू पहले वीकेंड के साथ ही ढ़लता दिखा है। फिल्म ने हिंदी में औसत से भी प्रदर्शन दिखाया है। हालांकि दक्षिण भारत में फिल्म ने चार दिनों में अच्छी कमाई की है। सोमवार की कमाई के साथ, सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में राधे श्याम का कलेक्शन 101 करोड़ तक पहुंच चुका है।

हालांकि फिल्म के लिए यहां से आगे का रास्ता काफी मुश्किल होने वाला है। हिंदी में फिल्म औंधे मुंह गिर चुकी है। हिंदी में राधे श्याम ने अब तक 14 करोड़ के लगभग की कमाई की है। जबकि इसके साथ ही रिलीज हुई 'द कश्मीर फाइल्स' आंधी की तरह आगे बढ़ रही है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने चार दिनों में 42.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

radhe-shyam-surpasses-150-crore-mark-on-box-office-worldwide

'द कश्मीर फाइल्स' की अपार सफलता को देखते हुए ही उत्तर भारत में 'राधे श्याम' के शोज काफी कम कर दिये गए हैं, और अनुपम खेर अभिनीत द कश्मीर फाइल्स के शोज को कई गुना बढ़ा दिया गया है। जाहिर है दोनों फिल्मों के क्लैश का प्रभाव 'राधे श्याम' पर साफ देखा जा सकता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम ने तीन दिनों में 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 72.41 करोड़ का बिजनेस किया, दूसरे दिन 39.65 करोड़ और तीसरे दिन 38.29 करोड़ का..

आंध्र प्रदेश में सुपर बिजनेस

आंध्र प्रदेश में सुपर बिजनेस

सिर्फ आंध्र प्रदेश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ही देंखे.. तो फिल्म ने पहले दिन 37.85 करोड़, दूसरे दिन 21.48 करोड़, तीसरे दिन 19.31 करोड़ और चौथे दिन 6.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। यानि की सिर्फ एक राज्य से फिल्म का कुल कलेक्शन रहा है- 85.38 करोड़।

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ

हिंदी बेल्ट में राधे श्याम को काफी ठंडा रिस्पॉस मिला है। यहां निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो हिंदी में फिल्म मुश्किल ने 20 करोड़ तक पहुंच पाएगी।

हिंदी फिल्मों से मिल रही है टक्कर

हिंदी फिल्मों से मिल रही है टक्कर

खास बात ये भी है कि हिंदी में राधे श्याम को कई फिल्मों से बराबर टक्कर मिल रही है। जहां इसी के साथ रिलीज हुई है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'.. वहीं, पहले से थियेटरों में चल रही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'झुंड' भी अब तक मजबूती के साथ टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X