राधे श्याम हिंदी बॉक्स ऑफिस- 'द कश्मीर फाइल्स' के सामने औंधे मुंह गिरी प्रभास की फिल्म, पहले हफ्ते में फ्लॉप
प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ रिलीज हुई ये फिल्म औंधे मुंह गिर चुकी है। अपने पहले हफ्ते में फिल्म ने महज 19 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 7 दिनों में 191 करोड़ तक पहुंची है।
इस हफ्ते हिंदी में अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' रिलीज हुई है, जिसके साथ ही 'राधे श्याम' का सफर लगभग खत्म हो चुका है। होली पर फिल्म सिर्फ 25 लाख तक का ही बिजनेस कर पाई है। जबकि 'द कश्मीर फाइल्स' ने 19.15 करोड़ और 'बच्चन पांडे' ने 13.25 करोड़ की ओपनिंग दी है।

बता दें, 'द कश्मीर फाइल्स' की अपार सफलता को देखते हुए पहले तीन दिनों के बाद ही उत्तर भारत में 'राधे श्याम' के शोज काफी कम कर दिये गए, और अनुपम खेर अभिनीत द कश्मीर फाइल्स के शोज को कई गुना बढ़ा दिया गया है। जाहिर है दोनों फिल्मों के क्लैश का प्रभाव 'राधे श्याम' पर साफ देखा गया। वहीं, फिल्म के कंटेंट को भी दर्शकों ने साफ तौर पर नकार दिया।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम ने एक हफ्ते में 191.14 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
पहले दिन - 72.41 करोड़
दूसरे दिन - 39.65 करोड़
तीसरे दिन - 38.29 करोड़
चौथे दिन - 14.83 करोड़
पांचवे दिन - 10.58 करोड़
छठे दिन - 9.06 करोड़
सातवें दिन - 6.32 करोड़

आंध्र प्रदेश में सुपरहिट कमाई
सिर्फ आंध्र प्रदेश के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ही देंखे.. तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 94.62 करोड़ का बिजनेस किया है।
पहला दिन - 37.85 करोड़
दूसरा दिन- 21.48 करोड़
तीसरा दिन - 19.31 करोड़
चौथा दिन - 6.74 करोड़
पांचवा दिन - 4.67 करोड़
छठा दिन - 3.52 करोड़
सातवां दिन - 1.05 करोड़

निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ
हिंदी बेल्ट में राधे श्याम को काफी ठंडा रिस्पॉस मिला है। यहां निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ का प्रभाव साफ देखा जा सकता है। यहां फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 20-21 तक जा सकता है।

हिंदी फिल्मों से मिल रही है टक्कर
खास बात ये भी है कि हिंदी में राधे श्याम को कई फिल्मों से बराबर टक्कर मिल रही है। जहां इसी के साथ रिलीज हुई है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'.. वहीं, पहले से थियेटरों में चल रही 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कमाई कर रही है। और अब 'बच्चन पांडे' भी रिलीज हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











