राधे श्याम का Box office पर तूफान, प्रभास की 200 करोड़ बंपर कमाई, बाहुबली को किया पीछे!
प्रभास की राधे श्याम ने रिलीज से पहले ही 200 करोड़ की कमाई बटोर ली है। जाहिर सी बात है कि रिलीज होने के साथ पहले ही दिन प्रभास की फिल्म राधे श्याम के लिए करोड़ों की कमाई का दरवाजा खुल चुका है। पैन इंडिया स्टार प्रभास की राधे श्याम प्री-रिलीज कैटेगरी में रिकॉर्ड कायम कर लिया है।

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार राधे श्याम ने थिएटर राइट्स से 210 करोड़ की कमाई की है। 100 करोड़ में तेलुगु में इस फिल्म के अधिकार बेचे गए हैं। हालांकि महज कुछ दिनों में राधे श्याम के सामने सिनेमाघर में खास तौर पर हिंदी रिलीज में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे 18 मार्च को रिलीज हो रही है। इसके साथ 25 मार्च को साउथ और हिंदी दर्शकों के लिए जूनियर एनटीआर और रामचरण की आरआरआर रिलीज होगी। प्री-रिलीज रिकॅार्ड में राधे श्याम ने बाहुबली को पीछे छोड़ दिया।

राधे श्याम के 80 प्रतिशत टिकट बुक
मार्च में कई बड़ी रिलीज होने के कारण प्रभास की राधे श्याम को अपनी कमाई में तेजी दिखानी होगी। हालांकि प्री-बुकिंग में राधे श्याम के 80 प्रतिशत टिकट पहले से बुक हैं साथ ही तीन दिन तक बेंगलुरु, चेन्नई और आंध्र प्रदेश में 90 प्रतिशत टिकट की बुकिंग हो चुकी है। पैन इंडिया रिलीज के कारण राधे श्याम की बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

राधे श्याम की कमाई का अंदाजा
मुंबई, दिल्ली, एनसीआर, अहमदाबाद, पुणे और कोलकाता में राधे श्याम की बुकिंग की रफ्तार धीमी है। बताया जा रहा है कि साउथ और नॉर्थ से राधे श्याम की कमाई अच्छी हो सकती है। राधे श्याम के साथ विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स भी रिलीज हुई है।

350 करोड़ का भारी बजट
राधे श्याम को 350 करोड़ के भारी बजट के साथ बनाया गया है। साउथ सिनेमा के दर्शकों के बीच प्रभास की राधे श्याम की तगड़ी कमाई होगी। हिंदी पट्टी में राधे श्याम के सामने गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स मौजूद है। निर्देशक राधा कृष्ण कुमार की राधे श्याम भूत भविष्य और वर्तमान की लव स्टोरी है।

बाहुबली को किया राधे श्याम ने पीछे प्री-रिलीज कमाई
तेलुगू सिनेमा के एक वेबसाइट के अनुसार राधे श्याम ने बाहुबली को प्री-रिलीज के मामले में पीछे कर दिया है। बाहुबली 2 -352 करोड़ कमाई,दूसरे नंबर पर साहो- 270 करोड़ कमाई। राधे श्याम तीसरे नंबर पर 202 करोड़ की कमाई के साथ है। बाहुबली-118 करोड़ की कमाई।


Click it and Unblock the Notifications