..................... Radhe Shyam box office opening day collection advance booking Prabhas all movies box office record।राधे श्याम बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कलेक्शन एडवांस बुकिंग प्रभास की सभी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड - Hindi Filmibeat

Box Office: प्रभास की राधे श्याम की बंपर ओपनिंग, टूटेगा बाहुबली 2 के 1000 करोड़ कमाई का रिकॉर्ड ?

साउथ स्टार प्रभास की फिल्म राधे श्याम की बंपर ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। कोरोना वायरस के दौरान प्रभास के फैंस लंबे समय से राधे श्याम की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार कोरोना में राहत मिलने के बाद फिर से सिनेमाघर में बाहुबली के नाम की धूम दिखाई देगी। प्रभास के खाते में राधे श्याम से बॉक्स ऑफिस पर कमाई की उम्मीद की 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने की है।

Radhe Shyam, Prabhas

मीडिया रिपोर्ट अनुसार राधे श्याम में वीएफएक्स का काम सबसे अधिक है। राधे श्याम को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है। राधे श्याम की कमाई का आंकड़ा 350 करोड़ से अधिक होने के बाद ही फिल्म की गिनती हिट फिल्मों में की जाएगी।

इससे पहले प्रभास की फिल्मों का बाॅक्स आफिस रिकॉर्ड शानदार रहा है। प्रभास की गिनती भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक कमाई करने वाली स्टार के तौर पर की जाती है।साहो, बाहुबली द बिगनिंग और बाहुबली 2 द कन्क्लूजन का नाम इस फेहरिस्त में शामिल है। हाई बजट के साथ प्रभास की इन तीनों फिल्मों ने हजार करोड़ से ऊपर की कमाई की है । प्रभास की एक्शन फिल्म साहो साल 2019 में कोरोना वायरस के आने से पहले रिलीज हुई। ओपनिंग दिन पर प्रभास की इस फिल्म ने तकरीबन 79 करोड़ के करीब की कमाई की।

साहो का लाइफ टाइम कलेक्शन 150 करोड़

साहो का लाइफ टाइम कलेक्शन 150 करोड़

प्रभास की एक्शन फिल्म साहो का लाइफ टाइम कलेक्शन 150 करोड़ के करीब का रहा। प्रभास की ऐतिहासिक और भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बाहुबली 2 अप्रैल में 2017 को रिलीज हुई। बाहुबली 2 ने ओपनिंग दिन पर 41 करोड़ की कमाई की।

बाहुबली 2 1000 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बाहुबली 2 1000 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन भारत में 800 करोड़ से अधिक का रहा है। विदेश में बाहुबली 2 ने 200 करोड़ के करीब की कमाई की। कुल मिलाकर बाहुबली 2 भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्म रही है जिसने विश्व स्तर पर 1810 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।प्रभास को जिस फिल्म ने सिनेमा का बाहुबली बनाया बाहुबली द बिगनिंग साल 2015 में रिलीज हुई।

राधे श्याम के 80 प्रतिशत टिकट बुक और बाहुबली की कमाई

राधे श्याम के 80 प्रतिशत टिकट बुक और बाहुबली की कमाई

मीडिया रिपोर्ट अनुसार बाहुबली ने कुल मिलाकर 650 करोड़ की कमाई की।इसका बजट 180 करोड़ के करीब का रहा।उम्मीद की जा रही है कि प्रभास की राधे श्याम भी बंपर ओपनिंग करेगी। राधे श्याम के 80 प्रतिशत टिकट हैदराबाद में बिक चुके हैं। इसके साथ तीन दिन तक के शो हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में बुक बताए जा रहे हैं।

बाहुबली के समय साइन की थी राधे श्याम

बाहुबली के समय साइन की थी राधे श्याम

दिलचस्प है कि बाहुबली की शूटिंग के दौरान ही प्रभास के पास राधे श्याम की स्क्रिप्ट आयी थी। उन्होंने यह फिल्म साइन कर ली थी। डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार की इस फिल्म की कहानी केंद्र में ज्योतिष है। यह कहानी एक ऐसे लड़के की है जिसे भूत, भविष्य और वर्तमान सभी के बारे में जानकारी है।

राधे श्याम के बाद प्रभास की 400 करोड़ की आदिपुरुष

राधे श्याम के बाद प्रभास की 400 करोड़ की आदिपुरुष

प्यार इश्क और किस्मत की कहानी है राधे श्याम। इसके बाद प्रभास की आदिपुरुष जनवरी 2023 में रिलीज होगी। भगवान राम की यह कहानी 400 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई है। इस फिल्म को लेकर भी 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने की जानकारी फिल्म जानकारों ने दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X