'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' वीकेंड बॉक्स ऑफिस- ओवरसीज में सलमान खान की फिल्म का हाल, जानें यहां
सलमान खान स्टारर फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई जहां ज़ी 5 पर कमाई के सारे तोड़ रही है। वहीं, ओवरसीज में फिल्म थियेटर्स में रिलीज हुई है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने ओवरसीज में 15 करोड़ के लगभग की कमाई की है।
ओवरसीज में राधे 750-800 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। मेकर्स फिल्म के लिए 1000 स्क्रीन तक चाहते थे, लेकिन भारत के अलावा भी कई देशों में अभी लॉकडाउन है, जिस वजह से यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि दुबई में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज नजर आया है। थियेटर्स के बाहर लंबी लाइन देखी जा रही है।

फिल्म को यूएई में थिएटर्स की 50% क्षमता के साथ रिलीज किया गया है। यूएई के अलावा फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अच्छी कमाई की है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.24 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, तीन दिनों की कमाई मिलाकर फिल्म ने 15 करोड़ के लगभग का कलेक्शन किया है।
फ़िल्म ने ऑस्ट्रेलिया में 1.55 करोड़ रुपये, न्यूज़ीलैंड में 27.81 लाख रुपये, अमेरिका में 1.20 करोड़ रुपये यूएई और जीसीसी बाज़ार में 8.89 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफ़िस पर किया है।


Click it and Unblock the Notifications











