..................... Race, Race 2, Race 3 Box office analysis Salman Khan opening weekend will be thunderous - Hindi Filmibeat

सलमान की ईद OPENING: 160 करोड़ पार होगा सलमान का टार्गेट, गदर कमाई

सलमान खान की ईद तो हमेशा ही धमाकेदार रहती है और इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। सलमान खान की रेस 3 के बॉक्स ऑफिस कयास अभी से लगाए जाने लगे हैं और एक बात जिसके बारे में सबको यकीन है वो है बाकी 2 फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन धराशाई ही होंगे।

दरअसल, रेस ने कुल 6 करोड़ की ओपनिंग करते हुए 60 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था। वहीं रेस 2 ने 15 करोड़ की ओपनिंग कर 102 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन दिया था।

race-race-2-race-3-box-office-analysis-salman-khan-opening-weekend

तो इतना तो तय है कि दोनों फिल्मों की ओपनिंग से कम से कम दोगुना, सलमान खान अपनी ओपनिंग में ही कमा लेंगे। क्योंकि कुछ भी कर लीजिए, सलमान की ईद 40 - 42 करोड़ के बीच जाएगी।

वहीं रेस और रेस 2 की ओपनिंग मिला ली जाए तो केवल 21 करोड़ है। इसलिए ज़ाहिर है कि दोनों फिल्मों की कुल ओपनिंग का दोगुना, सलमान की रेस 3 कमाएगी।

वहीं बात की जाए लाइफटाइम कलेक्शन की तो देखना है कि दोनों फिल्मों का कुल लाइफटाइम कलेक्शन यानि कि 162 करोड़, सलमान खान की रेस 3 कितने दिन में पार करती है।

फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस कयास लगाए जा रहे हैं और माना जा रहा है कि सलमान लगभग 130 - 140 करोड़ का वीकेंड दे सकते हैं। देखिए 100 करोड़ में शामिल होने वाली सबसे तेज़ फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X