बजरंगी, सुल्तान और टाईगर के बाद.. सलमान खान की अगली 300 करोड़ी फिल्म!
सलमान खान की फिल्म रेस 3 ईद पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। धमाकेदार एक्शन वाली यह फिल्म सुपरहिट फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है.. लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री है। खास बात है कि सलमान का नाम इस फ्रैंचाइजी के साथ पहली बार जुड़ा है। जबकि रेस और रेस 2 के मेनलीड एक्टर सैफ अली खान थे और दोनों फिल्में सुपरहिच थीं।
'रेस 3' का सबसे बड़ा धमाका.. 300 करोड़ी 'पद्मावत' को टक्कर!
लिहाजा, कहीं ना कहीं रेस 3 से उम्मीदें काफी बढ़ चुकी हैं। कोई शक नहीं कि रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग देने वाली है। आखिर ईद पर सलमान की एक्शन फिल्म.. यानि की शो हाउसफुल। ट्रेड पंडितों की मानें तो रेस 3 सलमान खान की अगली 300 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है।

बता दें, यह 300 करोड़ क्लब में सलमान की चौथी फिल्म होगी। इससे पहले 2015 में ईद में रिलीज बजरंगी भाईजान, 2016 ईद में रिलीज सुल्तान और 2017 क्रिसमस पर रिलीज टाईगर जिंदा है ने भी 300 करोड़ का आंकड़ा पार किया था और ब्लॉकबस्टर हुई थी। ईद पर सलमान की रिलीज फिल्मों में शायद ही कोई फिल्म फ्लॉप रही हो.. ट्यूबलाइट जैसा हादसा काफी कम फिल्मों के साथ ही होता है।
बहरहाल, यहां जानें ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में.. और बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications











