सलमान खान, अक्षय कुमार का साथ- और BOX OFFICE पर 5 फिल्में 100 करोड़ पार!
रेस 3 ने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का धमाकेदार आंकड़ा पार कर लिया है। साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिये हैं। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह लगातार सलमान खान की तेरहवीं फिल्म है। वहीं, जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम ने भी रेस 3 से 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली है।
दुनियाभर में 'रेस 3' का तहलका.. 182 करोड़ का ताबड़तोड़ कलेक्शन
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म धमाकेदार संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म है। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म को बुरी तरह खारिज़ कर दिया है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है। फिल्म दनादन कमाई किये जा रही है और रिकॉर्ड बना रही है।

सलमान खान से इतर बात करें तो रेस 3 जैकलीन फर्नाडीस की पांचवीं 100 करोड़ी फिल्म है। जैकलीन ने सलमान खान के साथ दो फिल्म.. जबकिअक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स और हाउसफुल 3 जैसी 100 करोड़ी फिल्में की हैं। 2017 में जैकलीन ने वरूण धवन के साथ जुड़वां 2 में भी दिखी हैं।
बहरहाल, यहां जानें रेस 3 स्टार्स ने क्या क्या बनाया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications