EID BOX OFFICE: 6 दिन में रेस से बाहर हुए सलमान खान, 6- 7 करोड़ के चिल्लर जमा हो रहे हैं!
रेस 3 के अच्छे दिन खत्म हो चुके हैं और फिल्म आधिकारिक रूप से फ्लॉप होने की तरफ बढ़ चुकी है। जहां पांचवे दिन फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है वहीं माना जा रहा है कि छठवें दिन का हाल और बुरा है। फिल्म ने केवल 6 करोड़ की कमाई की है।
इस लिहाज़ से देखा जाए तो फिल्म का 150 करोड़ पहुंचना भी मुश्किल ही लग रहा है। वहीं दूसरी तरफ, इंटरनेट पर फिल्म का जमकर मज़ाक उड़ना अभी बंद नहीं हुआ है। देखा जाए तो ये सलमान खान की ईद को काफी बड़ा झटका होगा।

सलमान खान स्टारर रेस 3 खराब रिव्यू के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। तीन दिनों में फिल्म ने लगभग 100 करोड़ के करीब तक की कमाई की है।
और अब आपको बताते हैं उस रिकॉर्ड के बारे में जो सलमान खान आज बनाने जा रहे हैं। रेस 3 आज, 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी और इसी के साथ, ये सलमान खान की लगातार १३वीं सौ करोड़ी फिल्म होगी।
जानिए सलमान के बॉक्स ऑफिस RECORDS -


Click it and Unblock the Notifications











