HAFTA: 7 दिन में सलमान की दुकान बंद, सुपरफ्लॉप लिस्ट, 125 करोड़ बजट, 1 करोड़ ओपनिंग
सलमान खान स्टारर रेस 3 जैसे तैसे, 150 करोड़ क्लब का हिस्सा तो बन जाएगी लेकिन ये तय है कि रेस 3 भी सलमान के करियर का दाग बन चुकी है। फिल्म बुरी भी थी और सुपरफ्लॉप भी हो गई।
लेकिन ये सलमान खान की पहली सुपरफ्लॉप फिल्म नहीं है। सलमान ने इससे बड़े बड़े कारनामे किए हुए हैं। रेस 3 तो फिर भी किसी तरह से 150 करोड़ कमा ही लेगी।

हालांकि फिल्म का बजट इतना ज़्यादा था कि फिल्म सुपरफ्लॉप की कैटेगरी में आएगी। वहीं सलमान की कई फिल्में इस लिस्ट का हिस्सा बन सकती हैं। लेकिन केवल सलमान की लिस्ट छोड़िए जनाब। क्योंकि खुद सलमान ने कहा कि उनकी फ्लॉप फिल्में भी 100 - 150 करोड़ कमा ही लेती हैं।
[सलमान खान नहीं मान रहे रेस 3 का फ्लॉप JHATKA]
बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस का खेल आजकल सबसे ऊपर चलता है। बॉक्स ऑफिस के बिना, फिल्म थोड़ी ढीली ज़रूर पड़ती है। लेकिन दुख तब होता है जब अच्छी फिल्में कमा नहीं पाती और बुरी फिल्में 100 करोड़ कमा लेती हैं।
लेकिन इससे भी ज़्यादा दुख तब होता है जब बिना सर पैर की फिल्मों को 100 100 करोड़ के बजट पर बनाया जाता है। इनमें ना कहानी होती है, ना बिकने लायक कोई मसाला।
[सलमान खान ने रेस 3 के साथ बनाया बॉलीवुड का सबसे बड़ा RECORD]
नतीजा ये होता है कि दनदनाते हुए ये फिल्में, ज़ोरदार प्रमोशन के बाद आती है और उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर जाती हैं। ऐसी फिल्मों की यूं तो पूरी फेहरिस्त हैं।
लेकिन हम आपके लिए आज लेकर आए हैं, बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिज़ास्टर फिल्में। जो बेतहाशा बजट पर बनी लेकिन कमाई के नाम पर ठन ठन गोपाल रह गईं।


Click it and Unblock the Notifications













