BOX OFFICE: 160 करोड़ के साथ पीछे रह गई सलमान की 'रेस 3', टॉप 7 में एंट्री
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 अब तक 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ यह फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ चुकी है। हालांकि इससे आगे बढ़ना रेस 3 के लिए मुश्किल है क्योंकि एक था टाईगर है छठे नंबर पर, जिसने 198 करोड़ की कमाई की थी। रेस 3 का वहां तक पहुंचना नामुमकिन है।
मुसीबत में फंसी अक्षय कुमार की दो धमाकेदार सीक्वल फिल्में
ट्रेड पंडितों की मानें तो रेस 3 ज्यादा से ज्यादा 180 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन कर पाएगी। लिहाजा, फिल्म सलमान खान की टॉप फिल्मों में सातवें नंबर पर ही रहेगी। हालांकि भारी भरकम बजट की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ऐवरेज रही है। फिल्म 150 करोड़ के बजट पर तैयार की गई थी।

गौरतलब है कि रेस 3, 100 करोड़ क्लब में सलमान खान की तेहरवीं फिल्म है.. वह भी बैक टू बैक। जाहिर है सलमान खान का यह धमाकेदार रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाएगा। लेकिन इस फिल्म का 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने का सपना अधूरा ही रह गया।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications