BOX OFFICE पर राज़ी का धमाका, दूसरे दिन 50 प्रतिशत ज़्यादा कमाई, 30 पर लॉक!
आलिया भट्ट की राज़ी ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। माना जा रहा था कि फिल्म 3 - 5 करोड़ की ओपनिंग करके, 16 - 18 करोड़ का वीकेंड देगी।
लेकिन जहां फिल्म ने शुक्रवार को 7.5 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबको चौंका दिया, वहीं शनिवार को 50 प्रतिशत की बढ़त के साथ फिल्म ने 11 करोड़ की कमाई की। राज़ी का कुल कलेक्शन लगभग 2 ही दिन में 19 करोड़ पहुंच चुका है।

माना जा रहा है कि ऐसे में फिल्म वीकेंड पर 30 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।अभी तक आलिया की ओपनिंग हमेशा 6 - 7 करोड़ से ज़्यादा रही है। उन्होंने तो डेब्यू की 9.25 करोड़ से किया था।
इसके बाद, बदरीनाथ की दुल्हनिया, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की ओपनिंग जहां दो अंकों में रही वहीं शानदार ने भी ठीकठाक ओपनिंग की थी।
लेकिन यहां आलिया 7 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद भी 30 करोड़ का वीकेंड देने का वादा करती दिख रही हैं। उनकी फिल्म इतनी शानदार है।
मेघना गुलज़ार ने वैसे भी तलवार के साथ साबित कर दिया है कि अच्छी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकेगी भी और बिकेगी भी। जानिए यहां, महिला केंद्रित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस


Click it and Unblock the Notifications
