चौथे वीकेंड भी आलिया भट्ट की राज़ी बॉक्स ऑफिस पर टिकी, करोड़ों में कमाई
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी, अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज़ हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अपने चौथे वीकेंड पर भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई की है।
रिलीज़ होने के बाद, अपने चौथे शनिवार को फिल्म ने लगभग 1 करोड़ 75 लाख की कमाई की है और माना जा रहा है कि रविवार को भी फिल्म लगभग 2 करोड़ तक कमा सकती है।

गौरतलब है कि राज़ी के पहले शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया शानदार रही है। हर किसी को फिल्म पसंद आ रही है। काफी समय बाद, दर्शकों को इतना इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है।
[शाहरूख ने कम पैसे दिए, अक्षय ने मेरी फिल्म की कदर की]
फिल्म में आलिया के तीन रंग दिखाए गए हैं - पत्नी के, जासूस के और बेटी के। तीनों ही रंग दर्शकों के दिल पर अपनी गहरी छाप छोड़ते दिखे।
राज़ी 2018 की पांचवी सुपरहिट फिल्म बन चुकी है। देशभक्ति का जुनून लिए यह फिल्म सभी को पसंद आ रही है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म तगड़ी कमाई कर ली है।
[Box Office पर वीरे दी वेडिंग की धमाका: दो दिन में 22 करोड़]
अब तक फिल्म की कुल कमाई है 110 करोड़। जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications












