100CC: आलिया भट्ट की राज़ी ने ली 100 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री, केवल 15 दिन में
आलिया भट्ट स्टारर राज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है और एक बार फिर बॉलीवुड के लिए जश्न मनाने का मौका है। वहीं आलिया भट्ट, नए सुपरस्टार्स के 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह ऊपर बनाती जा रही हैं।
राज़ी ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ की ओपनिंग के साथ ही सबको चौंका दिया था और माना जा रहा था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।

शनिवार तक फिल्म की कमाई 98 करोड़ थी और अब तक फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुकी है। देखना है कि रविवार की कमाई के बाद फिल्म की कुल कमाई कहां तक पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications











