BOX OFFICE: 100 करोड़ क्लब में दनदनाती एंट्री.. तीन फिल्मों के साथ सुपरस्टार!

आलिया भट्ट की फिल्म राज़ी अपने तीसरे वीकेंड पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म ने 102 करोड़ की कमाई कर ली है। बता दें, इससे पहले 100 करोड़ क्लब में आलिया की दो फिल्में शामिल हैं- 2 स्टेट्स और बद्रीनाथ की दुल्हनिया। राजी 2018 की सुपरहिट फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। और अब तक फिल्म ने 230 प्रतिशत मुनाफा कमाया है।

सलमान खान की दबंग 3 के साथ, अजय देवगन की फिल्म भी FINAL

बता दें, यह 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में भी शामिल हो चुकी है। फिल्म महज 30 करोड़ के बजट पर तैयार की गई थी। मुनाफा को देखा जाए तो राज़ी इस साल की दूसरी सबसे सफल फिल्म है। जी हां, राज़ी ने अक्षय कुमार की पैडमैन और अजय देवगन की रेड को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का बहुत फायदा मिला है।

Alia Bhatt

आलिया भट्ट का करियर देखा जाए तो यह फिल्म उनके लिए काफी अहम साबित हुई है। राज़ी पूरी तरह से आलिया के कंधों पर ही टिकी थी और दर्शकों ने फिल्म को खूब प्यार दिया। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा समय में आलिया को दमदार कमर्शियल एक्ट्रेसस की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

बहरहाल, यहां जानें आलिया भट्ट की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X