#Opening: आज साबित हो गया कि इमरान हाशमी के भी फैन्स हैं...तगड़े वाले

इमरान हाशमी के पास क्या है? ये दोबारा मत पूछिएगा...क्योंकि उनके पास फैन्स हैं वो भी तगड़े वाले। दरअसल, इमरान हाशमी एक बेहतरीन एक्टर हैं, इसमें तो कोई दो राय नहीं है लेकिन उनकी फिल्मों का चयन थोड़ा अजीब है।

अब ऐसी ही एक फिल्म रिलीज़ हुई राज़ रीबूट। फिल्म के बारे में तो बात नहीं करते हैं क्योंकि फिल्म के बारे में ज़्यादा बात करने को कुछ है नहीं। लेकिन फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन आपको हैरान कर देगा।

raaz reboot box office

राज़ रीबूट ने बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ की ओपनिंग ली है। अब आप कहेंगे ये कौन सी बड़ी बात है, तो बड़ी बात है। पहली बात तो ये कि राज़ सीरीज़ अपना स्टारडम खो चुकी है और दूसरी बात ये कि फिल्म में केवल इमरान हाशमी ही थे, स्टार के नाम पर।
[#BreakKeBaad: 100 करोड़ क्लब पर हमला...3 महीने और 10 फिल्में]

तीसरी और सबसे ज़रूरी बात पर आते हैं। फिल्म लीक हो चुकी थी, और लोग धड़ाधड़ डाउनलोड कर रहे थे। ऐसे में फिल्म के लिए 6 करोड़ की ओपनिंग करना वाकई बड़ी बात है। अगर फिल्म की बात करें, तो इसमें हॉरर कम और कॉमेडी ज़्यादा है।

फिल्म में इतना सारा मंगलसूत्र है कि आपको पहली वाली राज़ याद आकर ही रहेगी। या फिर यूं कह लीजिए कि आज तक हॉरर के नाम पर भट्ट कैंप ने वाकई एक ही अच्छी फिल्म दी है - राज़।

इस फिल्म में भी कुछ ट्विस्ट अच्छे हैं लेकिन फिल्म कहीं से भी हॉरर नहीं लगेगी। ऊपर से हर फिल्म की कहानी एक ही जैसी होती है। एक पति - पत्नी और उनका एक पुराना राज़ जो कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आकर ही टिक जाता है। इस फिल्म में भी भूत लड़की को ही परेशान करता है।

पर फिल्म की कमाई हो रही है, ये इमरान हाशमी के लिए राहत की बात है। राज़ रीबूट इमरान हाशमी की पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। जानिए उनकी पांच सबसे बड़ी ओपनर -

राज़ 3
राज़ 3 ने इमरान हाशमी के लिए लगभग 10.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। फिल्म में उनका साथ दिया था बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता ने।

द डर्टी पिक्चर
इमरान हाशमी की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग की थी द डर्टी पिक्चर ने, सवा 9 करोड़ के साथ। और ये कहने में भी कोई गुरेज नहीं होना चाहिए, कि ये फिल्म इमरान हाशमी के लिए करियर बेस्ट थी।

जन्नत 2
इमरान हाशमी की इस फिल्म ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़े थे, पहले ही दिन। भले ही फिल्म की ज़्यादा चर्चा नहीं थी पर फिर भी फिल्म ने सवा 8 करोड़ की ओपनिंग की थी।

मर्डर 2
मर्डर 2 में इमरान हाशमी के साथ थीं जैकलीन फर्नांडीज़ और फिल्म में 6.9 करोड़ की ओपनिंग की थी। तो अब बोलिए जनाब, इमरान हाशमी की बॉक्स ऑफिस स्टारडम पर किसी को शक?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X