Raayan VS Deadpool & Wolverine: 60 करोड़ के पार गई 'रायन', 7वें दिन 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने मारी बाजी

Raayan VS Deadpool & Wolverine: 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' VS 'रायन' की कमाई जानने के लिए फैन्स बड़ी ही उत्सुक हैं। क्योंकि दोनों ही बड़े और नामी स्टार्स की फिल्में हैं और दोनों एक ही दिन रिलीज हुई थीं।
बता दें कि 26 जुलाई को सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म रायन ने शानदार ओपनिंग की थी। वहीं 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने इससे दो गुना कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहराया था। बता दें कि दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन के रिपोर्ट कार्ड भी आ चुकी है। चलिए जानते हैं कि किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
रायन ने 1 हफ्ते में की इतनी कमाई
पहला दिन- 13.65 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 13.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 15.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 5.8 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 4.55 करोड़ रुपये
छठा दिन- 3.85 करोड़ रुपये
सातवें दिन रायन ने की इतनी कमाई
वहीं रायन के सातवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से धनुष की फिल्म रायन ने एक हफ्ते में 60.10 करोड़ का आंकड़ा छुआ है।
100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है डेडपूल एंड वुल्वरीन
डेडपूल एंड वुल्वरीन की बात करें तो एमसीयू की यह फिल्म रायन को टक्कर दे रही है। फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और Sacnilk.Com की रिपोर्ट माने तो फिल्म ने सातवें दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 89.65 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ है। ट्रेड एनालिस्ट की माने तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











